क्या आपकी कुंडली में भी कमजोर है बुध? बुधवार को करें इन 5 हरी चीजों का दान, चमक जाएगी किस्मत
.
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क शक्ति, वाणी, व्यापार, लेखन, शिक्षा और संचार का कारक माना गया है। कहते हैं जब कुंडली में बुध नीच स्थिति में या अस्त अवस्था में हो या फिर वक्री या पाप ग्रहों से पीड़ित हो, तो व्यक्ति को बुध दोष का सामना करना पड़ता है।
.
इस दोष के कारण व्यक्ति को सफलता मिलने में दिक्कतें आती हैं। व्यापार में घाटा होता है और साथ ही बार-बार धोखा मिलने की संभावना रहती है। अगर जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो बुध दोष को ठीक करना जरूरी है। आप बुधवार के दिन 5 प्रकार के दान करके कमजोर बुध को मजबूत कर सकते हैं।
.
*बुधवार को करें ये 5 दान, बुध दोष से मिलेगी मुक्ति :
.
1. हरी मूंग की दाल का दान

2. हरी सब्जियां जैसे पालक, लौकी या मटर का दान

3. हरे वस्त्र का दान

4. हरा चारा गाय को खिलाने के लिए

5. हरा धनिया का दान
.
बुधवार का दान—
.
*बुधवार को दान करते समय कोई एक मंत्र जरूर बोलें:-

•ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः

•ॐ बुधाय नमः
.
*बुध दान से क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
.
* बुध के लिए दान करने से बुद्धि और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।

* वाणी में मधुरता आती है।

* बिजनेस में लाभ मिलता है।

* नौकरी में सफलता के द्वार खुलते हैं।

* शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलते हैं।

* सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।

* लोगों से रिश्ते मजबूत रहते हैं।
.
*कितने बुधवार तक दान करना चाहिए?
.
बुध को मजबूत करने के लिए 7, 11 या 21 बुधवार तक लगातार दान करना चाहिए। ज्योतिष अनुसार, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको बुध से शुभ फल मिलने शुरू हो जायेंगे।
.
*कुंडली में बुध दोष होने के क्या लक्षण मिलते हैं?
.
* पढ़ाई से मन भटकता है और एकाग्रता में कमी आती है।

* बोलते समय गलत शब्दों का ज्यादा प्रयोग होने लगता है।

* व्यापार में घाटा होता है और अक्सर गलत निर्णय लिए जाते हैं।

* बार-बार धोखा मिलने की संभावना रहती है।

* मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहता है।

* करियर में सफलता मिलने में बाधाएं आती हैं।

* लड़ाई-झगड़ा ज्यादा होने लगता है।

* कानूनी मामलों में फंसना पड़ सकता है।

* त्वचा, नर्वस सिस्टम या बोलने से जुड़ी समस्या होती है।
.
साभार